सावन के पहले सोमवार के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है ऐसे में आज यानी 14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार है. हिंदू धर्म में इस मास का खास महत्व है. 

इस साल सावन 11 जुलाई से शुरु हुआ और 9 अगस्त, शनिवार को समाप्त हो जाएगा. 

इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं. माना जाता है कि सावन में भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करने से जातक समस्त पेरशानियों से निजात पाया जा सकता है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पावन महीने में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है. 

मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो सकता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. शास्त्रों के अनुसार, यह महादेव की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल उपाय है. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है. माना जाता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा सदैव जातक पर बना रहता है और पितृदोष से राहत प्राप्त होता है. 

शास्त्रों के मुताबिक, सावन में मुख्य द्वार पर सुबह-शाम चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इस उपाय को सावन के सोमवार पर जरूर करना चाहिए. 

श्रावण मास में रसोई घर में दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है. इससे महादेव की कृपा प्राप्त होती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार,  सावन में रोजाना शाम को महादेव के सामने पंच मुखी दीपक जलाना चाहिए. इससे आर्थिक तंगी से राहत मिलती है और करियर में सफलता हासिल होती है.