Sawan 2025: सावन के मौके पर शिवलिंग पर चढ़ाए ये 10 चीजें, भोलेनाथ बरसाएंगे कृपा

आज यानी 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो चुकी है. शिवभक्तों के लिए ये महीना किसी सपने जैसा होता है. देशभर के तमाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ चुकी है. 

ऐसे में चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि सावन में कौन-कौन सी सामग्री हमें पूजा के दौरान जरूर शामिल करनी चाहिए जिससे शिवजी प्रसन्न हो सकें. 

सनातम धर्म में फूल का विशेष महत्व होता है. भगवान शिन को बेला और मोगरा का फूल चढ़ाना चाहिए. 

इसके अलावा शिवजी को बेलपत्र तो सबसे प्रिय है. सावन में उन्हें 3,5,11,21,51 या 101 की संख्या में बेलपत्र चढ़ाया जाता है. 

वहीं सावन की पूजा में भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाया जाता है. धतूरा शिवजी को काफी पसंद है. 

सावन की पूजा में शहद भी लगता है. मान्यता है कि शहद चढ़ाने से शिवजी काफी प्रसन्न होते हैं.

किसी भी पूजा में दिपक का खास महत्व होता है. सावन की पूजा में भी इसे जलाने से घर में पवित्रता बढ़ती है. 

दीपक के साथ घर में धूप का भी इस्तेमाल करें. भगवान शिव की पूजा में गंगाजल का विशेष महत्व है. ऐसे में सावन में उन्हें गंगाजल चढ़ाने से खूब पुण्य मिलेगा. 

सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद फल और प्रसाद भी बांट सकते हैं. इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी.