साबूदाना खीर नहीं होगी चिपचिपी; मिलाएं यह सीक्रेट चीज

व्रत में साबूदाना खीर चिपचिपी हो जाती है? तो नीलम गुप्ता की यह सीक्रेट ट्रिक आपकी खीर को मलाईदार और दानेदार बना देगी.

साबूदाने को 2-3 बार साफ पानी से तब तक धोएं जब तक स्टार्च न निकल जाए, फिर बराबर पानी में 3-4 घंटे भिगोएं.

कड़ाही में थोड़ा देसी घी गर्म करें और काजू, बादाम, चिरौंजी को हल्का सुनहरा भूनकर अलग निकाल लें.

 बचे घी में भिगोया साबूदाना और ताजा कद्दूकस किया नारियल डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट भूनें.

नारियल और घी की कोटिंग से साबूदाने का हर एक दाना खिल जाता है और आपस में बिल्कुल नहीं चिपकता.

भुने साबूदाने में पहले से उबला हुआ गर्म दूध ही डालें. ठंडा दूध डालने से खीर फटने या चिपकने का डर रहता है.

मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं. जब साबूदाने के दाने एकदम ट्रांसपेरेंट होकर ऊपर तैरने लगें, तो समझें यह पक गया है.

साबूदाना पकने के बाद ही स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. पहले चीनी डालने से साबूदाना ठीक से गलता नहीं है.

भुने ड्राई फ्रूट्स, गुलाब की पंखुड़ियों और चांदी के वर्क से सजाकर गरमा-गरम या ठंडी सर्व करें.