सावन के पहले दिन आप भी हैं व्रत, तो ट्राई करें ये 6 स्पेशल रेसिपीज, हर कोई करेगा तारीफ

सावन का महीना हिंदुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और 9 अगस्त तक चलेगा. 

यह समय आध्यात्मिक और भगवान शिव की भक्ति को समर्पित होता है. इस दौरान कई श्रद्धालु हर सोमवार को व्रत रखते हैं, और इस साल सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं. 

आपको बता दें कि इस पावन सावन के माह के दौरान कई भक्त लहसुन और मांसाहारी भोजन से परहेज करते हैं. इसके बजाय वे एक सात्विक आहार अपनाते हैं.

ऐसे में आज हम आपको सावन में व्रत के दौरान बनाने वाली कुछ ऐसी ही 6 रेसिपीज बताएंगे जिनको आप बनाकर खा सकते हैं. 

1. व्रत स्पेशल दही वाले आलू – उबले आलू को दही और सेंधा नमक के साथ मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है. ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है.

2. कुट्टू की कुरकुरी पूरी – कुट्टू के आटे और उबले आलू से बनी ये पूरी दही वाले आलू के साथ बेहतरीन लगती है. आपकी पूरी परफेक्ट बने इसके लिए आप आटे में थोड़ा सा उबला आलू मिला लें. 

3. मखाने की मलाईदार खीर – दूध, मखाना, काजू और इलायची से बनी यह हल्की और स्वादिष्ट मिठाई व्रत में खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

4. साबूदाना खीर केसर और इलायची– दूध में पकाए गए साबूदाने को केसर और इलायची के साथ पकाकर बनाया जाता है . ये खाने में स्वादिष्ट लगता है और पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है.

5. व्रत स्पेशल आलू चाट – उबले आलू, मीठा दही, हरी चटनी और अनार के दानों से बनी चटपटी चाट खाने में स्वादिष्ट लगती है. ये आपकी क्रेविंग और भूख दोनों को शांत करने में मदद करती है.

6. सिंघाड़े का हलवा – सिंघाड़े के आटे को घी में भूनकर शक्कर की चाशनी में पकाया जाता है, ऊपर से बादाम की गार्निशिंग इसके स्वाद को और बढ़ा देती है.