सिर्फ 60 दिन में तैयार होंगी 9 फसलें, किसानों की होगी बंपर कमाई
अब किसान सिर्फ 60 दिनों में मोटे अनाज की फसल उगाकर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं. जानें कैसे?
कानपुर के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय ने मोटे अनाजों की 9 ऐसी किस्में विकसित की हैं, जो सिर्फ 60 दिनों में तैयार हो जाएंगी.
इन 9 किस्मों में रागी, ज्वार, बाजरा, कंगनी, सांवा, कोदो, चीना, कुतकी और ब्राउनटॉप शामिल हैं.
यह शोध "यूपी मिलेट्स रिवाइवल प्रोजेक्ट" के तहत किया गया, जिससे सामान्य 90 दिन की फसलें 60 दिन में ही पक गईं.
वैज्ञानिकों के अनुसार, ये फसलें न केवल जल्दी तैयार होंगी, बल्कि इनमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए गए हैं.
रागी और सांवा जैसी फसलों ने तो चौंकाने वाले नतीजे दिए. सिर्फ दो महीनों में फसलें तैयार हो गईं और पैदावार भी उम्मीद से ज्यादा रही.
इन फसलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें कम पानी और कम खाद की जरूरत होती है और इनमें बीमारियां भी कम लगती हैं.
किसानों को अब धान और गेहूं के अलावा एक नया विकल्प मिलेगा, जिससे उनकी आय में भारी बढ़ोतरी होगी.
कृषि विभाग इन बीजों को जल्द ही किसानों तक पहुंचाने की योजना बना रहा है, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके.
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी इस प्रोजेक्ट की सराहना की और इसे पूरे यूपी में लागू करने की बात कही.
इस प्रोजेक्ट से विश्वविद्यालय के छात्रों को रिसर्च और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का भी बेहतरीन मौका मिला है.
सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक साल में इन 9 फसलों की वैरायटी को मंजूरी देकर किसानों तक बीज पहुंचाया जाए.