बदलते मौसम में बच्चों के कैसे बीमार पड़ने से रोकें? जानें 5 आसान उपाय

इस समय हो रहा मौसम का बदलाव बच्चों के नाजुक शरीर को जल्दी थका देता है और बीमार करता है.

इस समय इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया आसानी से हमला कर देते हैं.

बच्चों को हल्का और ताजा खाना दें. हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें और दूध अंदरूनी ताकत देते हैं.

ज्यादा तला-भुना और जंक फूड बच्चों के पेट को कमजोर करता है. इससे बीमारी जल्दी पकड़ती है.

बच्चों को हल्का गुनगुना पानी या घर का बना सूप दें. यह गले को ठीक रखता है और शरीर को गर्म रखता है.

ज्यादातर कीटाणु हाथों के जरिए पेट में जाते हैं. खाने से पहले और खेल कर आने के बाद हाथ जरूर धुलवाएं.

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नारियल पानी, छाछ या फलों का रस दें. इससे इम्यून मजबूत होगा.

नींद के दौरान शरीर खुद को ठीक करता है. बच्चों का सोने और जागने का समय तय करें, ताकि पूरी नींद मिले.

शरीर का संतुलन बिगड़ने पर बीमारियां आती हैं. इस मौसम में दही और ठंडी चीजों से बच्चों को दूर रखें.

छोटी-छोटी आदतों का ध्यान रखेंगे, तो मौसम चाहे कैसा भी हो बच्चे हमेशा स्वस्थ और हंसते-खेलते रहेंगे.