हड्डियों को 'लोहा' बना देगा 1 चम्मच बीज; क्या है खाने का सही तरीका?
खराब लाइफस्टाइल से हड्डियां कमजोर हो गई हैं. इसका सरल समाधान दिया है तिल
तिल के छोटे-छोटे बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं.
हड्डियों के लिए सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ मजबूती भी देता है.
तिल का नियमित सेवन हड्डियों की संरचना बेहतर करता है और जोखिम कम करता है.
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को नियंत्रित करते हैं.
अर्थराइटिस या जोड़ों की जकड़न में तिल बेहद फायदेमंद साबित होता है.
तिल को भूनकर खाया जा सकता है, सलाद में डाला जा सकता है.
सर्दियों में तिल-गुड़ के लड्डू पारंपरिक रूप से सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद स्नैक हैं.
रोजाना 1-2 चम्मच तिल खाना हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए काफी है.
तिल में कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.
संतुलित आहार, व्यायाम और तिल का सेवन मिलकर आपकी हड्डियों को जीवनभर मजबूत रख सकता है.