सर्दियों की अमृत 'तिल': धर्म और सेहत का संगम, कैसे बदलेगी तकदीर?
माघ में धर्म और आयुर्वेद दोनों में तिल का उपयोग अनिवार्य और बहुत महत्वपूर्ण माना गया है.
तिल की गर्म तासीर और तैलीय गुण सूखापन, दर्द और थकान को दूर करते हैं.
मकर संक्रांति, तिल द्वादशी और गणेश चौथ में तिल से स्नान, दान और पूजा से विशेष पुण्य मिलता है.
धर्म शास्त्रों में तिल को छह प्रकार से इस्तेमाल करने का वर्णन है: स्नान, उबटन, हवन, दान, भोजन और तर्पण.
जो लोग नदी में नहीं जा सकते, वे घर पर तिल मिले पानी से स्नान करें.
शरीर पर तिल का लेप (उबटन) लगाएं. यह त्वचा को निरोगी रखता है.
वन में तिल की आहुति देना और ब्राह्मण या जरूरतमंदों को तिल का दान करना माघ माह में अक्षय पुण्य देता है.
तिल से बने व्यंजन खाना और तिल मिश्रित जल पीना या पितरों को तर्पण करना शारीरिक और आध्यात्मिक शांति देता है.
आयुर्वेद में तिल को 'सर्वदोष हारा' कहा गया है. यह शरीर को पोषण देता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और सर्दी-खांसी से बचाता है.
रोजाना तिल खाने या इसके तेल से मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है.
तिल का तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है. यह त्वचा को नमी देता है, घाव भरता है और बालों का झड़ना कम करता है.
तो इस माघ माह में धर्म और सेहत दोनों को साधें. तिल का सेवन करें, दान करें और निरोगी रहें.