Mahashivratri 2025 के बाद अस्त हो जाएंगे शनि! जानें किन राशियों वाले लोग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

महाशिवरात्रि पर्व के बाद 28 फरवरी 2025 को शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे. शनि की यह स्थिति 6 अप्रैल 2025 तक रहेगी, जो 4 राशियों के लिए अशुभ संकेत है.

1. कर्क राशि: करियर और कारोबार में कई बाधाएं आएंगी, साथ ही धन की कमी और बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बनेंगे.

इस दौरान, कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ कम मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आएंगी.

2. सिंह राशि: पेशेवर जीवन में तनाव बढ़ सकता है, जिससे व्यापार में नुकसान और नौकरी में अपमान हो सकता है.

सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि शनि की अस्तावस्था का प्रभाव होगा.

3.वृश्चिक राशि: संतान पक्ष से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, खासकर संतान की सेहत को लेकर.

पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी आ सकती है, जो आगे चलकर परिणामों पर असर डालेगी.

4. कुंभ राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव और पुराने निवेश में घाटा हो सकता है.

इस समय, कुंभ राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे और दोस्तों-रिश्तेदारों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं.