कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती, जानें अगले 6 महीने कैसे रहेंगे?
24 जनवरी 2020 से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. 2027 तक चलेगी ये परीक्षा की घड़ी. अभी तीसरा चरण शुरू हो चुका है.
जून से शुरू होने वाले 6 महीने कुछ अनिश्चितताओं से भरे हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप हालात पर काबू पा सकते हैं.
बिजनेस में मिल सकती है ग्रोथः जो लोग कारोबार में हैं, उनके लिए यह समय सुधार और विस्तार का हो सकता है। पुराने पेंडिंग काम भी पूरे होंगे.
संसाधन बढ़ेंगे, वित्तीय परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। निवेश सोच-समझकर करें, खासकर स्टॉक मार्केट में.
मानसिक तनाव से रहना होगा सावधानः शनि की चाल अकेलापन महसूस करा सकती है। निर्णय लेने में भ्रम हो सकता है। मेडिटेशन और आत्ममंथन करें.
साल के आख़िर में सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। समय पर हेल्थ चेकअप और डाइट पर ध्यान देना ज़रूरी है.
अगर आपकी कुंडली में शनि अशुभ है तो अकेलापन, आत्मविश्वास की कमी और बार-बार संघर्ष हो सकता है.
इन बातों को अपनाने से पहले किसी ज्योतिषी का सलाह जरूर लें .