कुछ इस तरह धरती पर लौटा गगन वीर शुभांशु शुक्ला, यहां देखें तस्वीरें
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपना मिशन पूरा कर चार एस्ट्रोनॉट के साथ वापस पृथ्वी पर लौट आए हैं.
एक्सिओम-4 मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग मंगलवार (15 जुलाई) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 18 दिन तक रहने के बाद 22.5 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर लौट आए हैं.
वह कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में मंगलवार दोपहर तीन बजे उतरे. इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सामने आई है.
आप तस्वीर में देख सकते हैं कि एक्सिओम 4 ड्रैगन अंतरिक्ष यान पृथ्वी की ओर लौट रहा है और प्रशांत महासागर में उतरने वाला है.
ड्रैगन अंतरिक्ष यान एक्सिओम-4 के चालक दल और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है.
लैंडिंग के बाद शुभांशु और Ax-4 टीम को 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा ताकि स्वास्थ्य की जांच और अंतरिक्ष प्रभावों से उबरने का समय मिले.
शुभांशु ने अपने इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष में करीब 18 दिन का समय बिताया है.
एक्सिओम-4 मिशन को पूरा करके धरती पर वापस लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार में भी काफी खुशियों का महौल है.
इस खास मौके पर लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के परिवार ने शानदार जश्न मनाया. लखनऊ में उनके पूरे परिवार ने केक काटकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के वापसी का जश्न मनाया.