जल्द से जल्द करें ये काम वरना बंद हो जाएगा आपका WhatsApp-Telegram! 

सरकार ने ऑनलाइन मैसेजिंग ऐप्स के लिए नया नियम जारी किया है. अब WhatsApp, Telegram और बाकी ऐप्स चलाने के लिए फोन में वही सिम होना जरूरी होगा, जिससे अकाउंट बनाया गया था. इसे SIM-Binding कहा जाता है.

SIM-binding का मतलब है कि आपका ऐप उसी सिम से जुड़ा होगा, जो रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल हुई थी. सिम हटाते ही कुछ देर बाद ऐप खुद-ब-खुद बंद या लॉगआउट हो जाएगा.

अब WhatsApp Web या डेस्कटॉप वर्जन हर 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट होगा. दोबारा इस्तेमाल करने के लिए फिर से QR कोड स्कैन करना पड़ेगा.

नया आदेश लागू करने के लिए ऐप कंपनियों को 90 दिन दिए गए हैं. यानी आने वाले महीनों में बड़े बदलाव दिख सकते हैं.

WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai, Josh जैसे सभी मैसेजिंग ऐप्स को यह नियम मानना होगा.

सरकार का कहना है कि कई साइबर अपराधी बिना सिम के पुराने ऐप अकाउंट चलाकर धोखाधड़ी कर रहे थे. सिम-बाइंडिंग से यूज़र की पहचान स्पष्ट रहेगी और फ्रॉड कम होगा.

जो लोग अक्सर फोन बदलते हैं, टैबलेट में ऐप चलाते हैं, या WhatsApp Web पर निर्भर हैं उन्हें बार-बार लॉगिन करना पड़ेगा. विदेश जाने वालों को भी परेशानी हो सकती है.

कई बिजनेस WhatsApp के जरिए ग्राहकों से बात करते हैं. बार-बार लॉगआउट या सिम-वेरिफिकेशन की वजह से काम पर असर पड़ सकता है. API या मल्टी-डिवाइस सिस्टम भी प्रभावित होंगे.

कुछ लोग इसे सुरक्षित मान रहे हैं, तो कई को लगता है कि इससे सुविधा कम हो जाएगी. सिम निकालते ही ऐप बंद होना कई यूज़र्स को झंझट भरा लग सकता है.