पासवर्ड की छोटी गलती, बन सकती बड़ा खतरा:

लोग अपनी सुविधा के लिए कई प्लेटफॉर्म पर एक ही पासवर्ड यूज करते हैं, जिससे साइबर खतरा बढ़ जाता है.

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली नोडल एजेंसी I4C ने यूजर्स को मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखने की सलाह दी है.

अगर एक जगह डेटा ब्रीच हो जाए तो उसी पासवर्ड से जुड़े बाकी अकाउंट भी हैक हो सकते है.

वेबसाइट, डिवाइस और ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखना सबसे सुरक्षित तरीका है.

हैकर्स के लिए कमजोर पासवर्ड आसान टारगेट बन जाते हैं और आपकी पर्सनल जानकारी खतरे में पड़ सकती है.

नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसे आसान और पर्सनल डिटेल्स को पासवर्ड रखने से बचे.

स्पेशल कैरेक्टर, नंबर, छोटे-बड़े अक्षर मिलाकर यूनिक और मजबूत पासवर्ड तैयार करे.

स्पेशल कैरेक्टर, नंबर, छोटे-बड़े अक्षर मिलाकर यूनिक और मजबूत पासवर्ड तैयार करे.

जरूरी अकाउंट्स और  बैंकिंग के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड रखें. किसी के साथ पासवर्ड सेयर न करें और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहे.

आम पासवर्ड  जैसे ‘123456’ या ‘password’ सबसे कमजोर माने जाते हैं जो कि आसानी से हैक हो सकते है.