क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां कौन सी है?
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (भारत) – यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है यह सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है
Spring Temple Buddha (चीन
) – 128 मीटर ऊंची यह बुद्ध प्रतिमा चीन के हेनान प्रांत में स्थित है.
Laykyun Sekkya Buddha (म्यांमार)
– यह 116 मीटर ऊंची मूर्ति म्यांमार में खड़ी है और एक शांति के प्रतीक के रूप में जानी जाती है.
Statue of Belief (भारत)
– राजस्थान के नाथद्वारा में बनी यह 106 मीटर ऊंची शिव प्रतिमा भारत की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है
Ushiku Daibutsu (जापान)
– यह बुद्ध प्रतिमा 100 मीटर ऊंची है और जापान के इबाराकी प्रान्त में स्थित है.
Sendai Daikannon
(जापान) – 100 मीटर ऊंची यह कन्नन देवी की मूर्ति जापान की प्रमुख धार्मिक आकृतियों में शामिल है.
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (अमेरिका
) – इसकी ऊंचाई 93 मीटर है, जो इन सभी मूर्तियों के मुकाबले छोटी है, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व काफी बड़ा है.
इन मूर्तियों ने अपने-अपने देश में पर्यटन को एक नई ऊंचाई दी है, जिससे लाखों पर्यटक इन्हें देखने आते हैं.
ये मूर्तियां केवल एक संरचना नहीं हैं, ये संस्कृति, आस्था, और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुकी हैं.