सर्दी में फटी एड़ियों से पाना है छुटकारा?घर बैठें अपनाएं ये तरीके
सर्दियों में पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है और एड़ियां फटने लगती हैं. इससे न सिर्फ दर्द होता है, बल्कि देखने में भी खराब लगता है.
फटी एड़ियों के पीछे कारण हैं: लंबे समय तक नंगे पैर रहना, खुले फुटवियर, ठंडे पानी में लंबे समय तक रहना, और मॉइस्चराइज न करना.
गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर रात को एड़ियों पर लगाएं. ये सिर्फ एड़ियों ही नहीं बल्कि पूरे पैरों की त्वचा को भी मुलायम बनाता है.
यलो मोम (मधुमक्खियों का) गर्म करके उसमें ग्लिसरीन, हल्दी, कैस्टर ऑयल या नारियल तेल मिलाएं. रात को एड़ियों पर लगाकर मोज़े पहनकर सोएं. कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा.
शहद, एलोवेरा जेल और पका केला मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे एड़ियों और पैरों पर 20 मिनट लगाएं, फिर मसाज कर साफ करें. हफ्ते में तीन बार करें.
गर्म पानी में पैरों को 15 मिनट भिगोकर प्यूमिक स्टोन या स्क्रब (कॉफी, चीनी, शहद, नारियल तेल) से डेड स्किन हटाएं. इससे रेमेडी बेहतर असर करती है.
पैर ज्यादा खुला न रखें, सॉफ्ट और बंद फुटवियर पहनें. रोजाना रात में पैरों पर कैस्टर ऑयल लगाकर मसाज करें.
मॉइस्चराइजिंग से पैरों की त्वचा मुलायम रहती है और फटी एड़ियों की समस्या कम होती है. विशेषकर डायबिटीज वाले लोग ध्यान दें.
इन आसान घरेलू नुस्खों से आपकी एड़ियां सॉफ्ट और खूबसूरत बने रहेंगी. नियमित देखभाल ही स्वस्थ पैरों की कुंजी है.