डर से रोंगटे खड़ी कर देगी ये 8 जाबड़ हॉरर वेब सीरीज, भूल कर भी रात को अकेले न देखें

अगर आप भी हॉरर सीरीज देखने के शौकीन है, तो ओटीटी पर मौजूद ये सीरीज है सबसे बेस्ट, जिनकी कहानियां आपके रोंगटे खड़ी कर देंगी.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है 'अंधेरा' जो अमेजन प्राइम पर उपल्बध है. ये सीरीज एक डार्क, डरावनी और सुपरनैचुरल पावर का ब्लेंड है.

'टूथपरी' जो नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी. इस सीरीज में आपको एक हॉरर कहानी के साथ रोमांस भी गेखने को मिलेगा, जो एक वैम्पायर बेस्ड कहानी है.

'घोउल' जो एक भारतीय मिनी सीरीज है. इसकी कहानी डर और  सच्चाई के बीच की कहानी है, जिसमें में सैन्य हिरासत में एक कैदी भूत छोड़ देता है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

'हेलबाउड' जो एक कोरियाई हॉरर-ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज में आपको  काफी खौफ देखने को मिलेगा. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

खौफ और डर से भरी सीरीज 'टाइपराइटर' जिसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते है. इसकी कहानी में डर के साथ थ्रिलर भी है, जिसमें कुछ बच्चे भूत पकड़ने निकलते है.

'द मिडनाइट क्लब', ये सीरीज इतनी डरावनी है की आपके पैरों के नीचे से जमीन खीसक जाएगी. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

'हॉन्टेड', जो एक हॉरर डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें सामान्य लोग अपने अलौकिक शक्तियों के बारे में बताते है. ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

'मैरिएन' जो एक फ्रासीसी हॉरर सीरीज है, जिसमें एक नॉवेलिस्ट हॉरर कहानी लीखती है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते है.