नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह से कैसे निकलें? अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत तेजी से आम हो रही है, जो धीरे-धीरे मानसिक तनाव का रूप ले लेती है.

सोचना गलत नहीं है, लेकिन जब हर छोटी बात पर गहराई से मंथन होने लगे, तो यह बेचैनी और चिंता बढ़ जाती है.

रिसर्च बताती है कि जब दिमाग खाली होता है, तो वह खुद ही पुरानी बातों और नकारात्मक यादों को कुरेदने लगता है.

ओवरथिंकिंग से बचने के लिए खुद को किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रखें. अच्छी किताबें पढ़ना, संगीत सुनना या कोई नई स्किल सीखना.

इस समस्या की सबसे बड़ी वजह बीते कल का पछतावा या आने वाले कल का डर है. ऐसे में आज में जीना सीखें.

दूसरों की बातों का गलत मतलब निकालना और हर छोटी बात को व्यक्तिगत रूप से लेना मानसिक दबाव को बढ़ाता है.

मन में चल रही उलझनों को दबाकर रखने के बजाय किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से साझा करें.

रोजाना कुछ मिनट का ध्यान और गहरी सांस लेने की प्रक्रिया दिमाग की गतिविधियों को संतुलित करती है.

रोजाना सुबह या शाम को टहलना और हल्की एक्सरसाइज करना शरीर में 'हैप्पी हार्मोन्स' को बढ़ाता है.

हर चीज को अपनी मर्जी के मुताबिक चलाने की कोशिश बंद करें. यह स्वीकार करें कि हर उलझन को तुरंत सुलझाना जरूरी नहीं है.

दिमाग को शांत रखना एक कला है. आज ही से इन आसान आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं.