किसानों को सिंचाई के लिए डीजल पर बंपर सब्सिडी, जानें प्रोसेस

बिहार में सिंचाई के लिए किसानों राहत देते हुए डीजल अनुदान योजना घोषित की गई है.

इस योजना में डीजल पर प्रति लीटर 75 रुपये की दर से अनुदान दिया जाएगा.

एक एकड़ में एक सिंचाई के लिए 10 लीटर डीजल की खपत को आधार मानते हुए प्रति सिंचाई 750 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान मिलेगा.

धान और जूट की अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ और अन्य फसलों की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान मिलेगा.

एक किसान परिवार अधिकतम 8 एकड़ में सब्सिडी का लाभ ले सकता है.

योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से dbtagriculture.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा.

किसान को आवेदन में जमीन की अपडेटेड लगान रसीद के साथ वार्ड सदस्य/पार्षद से सत्यापन लगाना होगा.

केवल अधिकृत पेट्रोल पंप से खरीदे गए डीजल का डिजिटल वाउचर ही मान्य होगा. साथ ही 30 अक्तूबर तक खरीदे गए डीजल अनुदान मिलेगा.

अधिक जानकारी के लिए कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.

किसान अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 18001801551 पर संपर्क कर सकते हैं.