प्रेग्नेंट हुए सुदेश लहरी, डिलवरी की तकलीफ झेलते देख हंसी पत्नी

असल में पति-पत्नी और पंगा शो पर इस बार बिल्कुल अनोखा और अलग चैलेंज रखा गया.

इस चैलेंज की वजह से सुदेश को प्रेग्नेंसी की फीलिंग का एक्सपीरियंस करना पड़ा.

इस शो का प्रोमो सामने आते ही देखने को मिला की 56 वर्ष के सुदाश लहरी ने फेक बेबी बंप पहना है और प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस कर रहे है.

इस चैलेंज को स्वीकार कर सुदेश अपने फनी अंदाज में कहते है कि मैं प्रेग्नेंट हूं लेकिन मेरे बच्चे का बाप कौन है.

इस चैलेंज में सुदेश को बेबी बंप पहने झाडू़ से लेकर पोछा सभी काम करने पड़े जो एक महिला करती है.

इन सभी के बाद सुदेश को करंट मशीन के जरिए डिलीवरी के दर्द का एहसास दिलाया जाता है. 

पहले वो 'मर्द को दर्द नहीं होता' वाला डायलॉग मारते है लेकिन करंट देते ही  जोर-जोर चिल्लाते है.

इन तकलीफों को झेलते देख उनकी पत्नी खूब हंसी लेकिन इस दौरान सुदेश का हाथ वो पकड़े रहती है.