आम का स्वाद कहीं पड़ न जाए भारी, जानें फायदे और नुकसान
आम गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है. लेकिन इसे खाने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है.
फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.
विटामिन C और A से होने के कारण, आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है त्वचा को भी स्वस्थ रखता है.
आम में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रित कर दिल सुरक्षित रहता है.
आम में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाता है.
स्वाद के चक्कर में ज्यादा आम खाना भारी पड़ सकता है. अधिक सेवन से दस्त, पेट में गैस या दर्द सकता है.
आम की तासीर गर्म होती है. बहुत अधिक आम खाने से चेहरे पर मुंहासे, रैशेज या फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं.
आम में नेचुरल शुगर अधिक होती है. मधुमेह रोगियों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
सीमित मात्रा में आम वजन घटाता है, वहीं इसकी अधिकता शरीर में बढ़ाकर वजन बढ़ा भी सकता है.
आम खाने से 2-4 घंटे पहले उसे पानी में भिगोकर रखें. इससे इसकी 'गर्मी' और फाइटिक एसिड कम हो जाता है.
एक दिन में एक या दो मध्यम आकार के आम खाना पर्याप्त है. साथ ही, खाली पेट आम खाने से परहेज करना चाहिए.
आम का आनंद लें, लेकिन संयम के साथ. यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.