गर्मियों में लौंग अच्छा है! जानें कैसे शरीर को रखेगी 'कूल'

लौंग का इस्तेमाल सर्दियों में सर्दी-खांसी और चिलचिलाती गर्मियों में शरीर के लिए गेम चेंजर के रूप में होता है.

लौंग की तासीर भले ही गर्म मानी जाती है, लेकिन इसके प्रभाव शीतलता देने वाले होते हैं.

गर्मियों में लौंग के सेवन से मुंह में लार का उत्पादन तेजी से होता है और डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है.

लौंग में 'यूजेनॉल' नाम का एक खास यौगिक पाया जाता है. यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है.

लौंग बैक्टीरिया को खत्म कर ओरल हाइजीन को बनाए रखती है. इससे मुंह की बदबू कम होती है.

गर्मियों में लौंग इस जठराग्नि को तेज करती है और पेट की बीमारियों से बचाती है.

सही तरीके से लौंग का सेवन करने से गर्मियों में आंखों को ठंडक मिलती है और जलन की परेशानी कम होती है.

गर्मियों में लौंग की गर्मी निकालने के लिए इसे रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें. सुबह उठकर वह पानी पी लें.

लू और गर्मी से बचने के लिए लौंग को मिश्री के साथ मिलाकर चूसें. यह भयंकर गर्मी से आपको बचाएगा.

लौंग की 'गर्म तासीर' से घबराएं नहीं. गर्मियों में भी इसका सही और सीमित उपयोग आपको सुरक्षित रख सकता है.