पावरहाउस है आंवला! रोज सुबह खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे
आंवला को आयुर्वेद में 'जीवन देने वाला फल' बताया गया है. यह संतरे से 10 गुना ज़्यादा विटामिन C से भरपूर है.
100 ग्राम आंवला में लगभग 700 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा निखारने और कोलेजन बनाने के लिए ज़रूरी है.
आंवला की सबसे खास बात है कि यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखता है, जिससे शरीर स्वस्थ और शांत रहता है.
आंवला में कैलोरी बहुत कम और फाइबर भरपूर होता है. यह पाचन सुधारता है और कब्ज या गैस जैसी दिक्कतों को दूर करता है.
लिवर की सफाई और ब्लड प्यूरीफिकेशन के लिए आंवला बेस्ट है. सुबह खाली पेट इसका रस पीने से टॉक्सिन्स निकलते हैं और एनर्जी लेवल बढ़ता है.
इसमें मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है, जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है.
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होने से हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करता है.
इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण झुर्रियां घटाते हैं, बालों को सफेद होने से रोकते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं.
घने और मजबूत बालों के लिए हफ्ते में दो बार आंवला तेल की मालिश करें. यह बालों को पोषण देता है और टूटना कम करता है.
रात में त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर डिटॉक्स होता है. रोज़ सुबह खाली पेट आंवला रस पीना सबसे फायदेमंद है.