क्या आप जानते हैं ताजमहल का पुराना नाम? इतिहास में छुपा राज़
दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. क्या आप जानते हैं कि ताजमहल का असली और पहला नाम कुछ और था?
जिस स्मारक को आज पूरी दुनिया 'ताजमहल' के नाम से जानती है, उसका नाम ‘रऊजा-ए-मुनव्वरा’ था
इतिहासकारों के अनुसार, मुगल सम्राट शाहजहां ने इसे अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था
समय के साथ, लोगों की ज़ुबान पर मुमताज महल का नाम इस मकबरे से जुड़ता गया. मुमताज महल का नाम बहुत लोकप्रिय था, इसलिए उनके नाम का अंतिम हिस्सा 'महल' और ‘ताज’ को जोड़कर इसे ताजमहल कहा जाने लगा
धीरे-धीरे यह नाम इतना प्रचलित हो गया कि असली नाम 'रऊजा-ए-मुनव्वरा' लोग भूल ही गए
ताजमहल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रेम, कला और वास्तुकला का एक अद्भुत संगम है. सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत आज भी उतनी ही भव्य और आकर्षक है जितनी उस दौर में रही होगी
ताजमहल आज भी प्रेम की मिसाल के तौर पर जाना जाता है, लेकिन इसके पीछे छुपे ऐतिहासिक तथ्यों को जानना भी बेहद रोचक है
‘रऊजा-ए-मुनव्वरा’ से लेकर ‘ताजमहल’ तक का यह सफर हमें इतिहास की गहराइयों में ले जाता है और मुगलकालीन संस्कृति की झलक भी देता है