iphone 18 सीरीज के साथ कंपनी डिजाइन बदलाव का पहला कदम उठा सकती है. पंच होल को पूरी तरह से हटाने के बजाय कंपनी कटआउट के आकार को कम कर सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ फेस आईडी कॉम्पोनेंट्स को अभी भी स्क्रीन के ऊपर रहने की आवश्यकता हो सकती है.
2028 तक आईफोन के डिजाइन में दूसरा बड़ा अपडेट आपको देखने को मिल सकता है. सेल्फी कैमरे को छोड़कर ज्यादातर फेस आईडी कॉम्पोनेंट्स स्क्रीन के नीचे छिपे होने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि यूजर्स को फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक छोटा सा पंच होल दिखाई देगा.