भारत में इन-इन जगहों पर है सबसे ऊंचा तिरंगा, यहां जानें कितनी है किसकी ऊंचाई

भारतीय संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को तिरंगे के प्रारूप को अपनाया गया था. तिरंगे का अनुपात लंबाई-चौड़ाई 3:2 के अनुपात में है.

अब सवाल है कि भारत के किस राज्य में सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है?

तो आपको बता दें कि पंजाब राज्य में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है.

पंजाब में यह अटारी सीमा पर स्थापित किया गया है. पंजाब राज्य में में शान से फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 418 फुट है.

भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा होने की वजह से भारतीय तिरंगा भारत के साथ ही पाकिस्तान से भी दूर से दिखता है.

बता दें कि अटारी बॉर्डर पर भारतीय तिरंगा पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से अधिक ऊंचाई पर लहरा रहा है. तिरंगे की ऊंचाई पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से 18 फुट अधिक है.

हर साल अटारी सीमा पर कई भारतीय नागरिक सीमा पर होने वाले दोनों देश के कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचते हैं.

इसके अलावा कर्नाटक में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा बेलगाम में फहरा रहा है, इसकी ऊंचाई 110 मीटर यानी की तकरीबन 361 फीट है.

इसके अलावा गुवाहाटी के कोल्हापुर में देश का तीसरा सबसे ऊंचा तिरंगा फहर रहा है, इसकी ऊंचाई 330 फीट है.