दशहरा पर नीलकंठ देखने का चमत्कार, क्या सच में खुलता है भाग्य?

दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है.

इस साल दशहरा 2 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा. दशहरा पर लोग नीलकंठ को देखने के लिए सुबह से ही आसमान पर नजरें टिकाई रहते हैं.

यह भगवान राम की रावण पर विजय से जुड़ा है और इसे भाग्य, सुख-शांति व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.दशहरा पर दर्शन से साल भर जीवन में शुभ कार्य होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है.

किंवदंती है कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले और बाद में नीलकंठ के दर्शन किए थे जिस कारण दशहरे के दिन इस पक्षी को देखना विजय का प्रतीक माना जाता है.

रावण का वध करने से भगवान राम पर ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था दोष से मुक्ति के लिए शिवजी ने प्रसन्न होकर नीलकंठ का रूप धारण कर राम जी को दर्शन दिए थे.

हिंदू धर्म में नीलकंठ पक्षी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसके दर्शन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन को भाग्य खोलने वाला माना गया है, जिससे जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि आती है.

मान्यता है कि विवाह योग्य लोगों को दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन होने से विवाह योग बनते हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

दशहरे के दिन शमी के पेड़ के साथ नीलकंठ के दर्शन को शत्रु पर विजय प्राप्ति का शुभ संकेत भी माना जाता है.