चांद के रहस्यों से उठेगा पर्दा! ISRO ने किया बड़ा ऐलान, जानें कब शुरू होगा मिशन
भारत एक और बड़ी उपलब्धि की ओर कदम बढ़ चुका है.
जी हां, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब भारत का अगला मिशन चंद्रयान-4 है, जिसका सभी भारतीयों को बेसब्री से इंतजार है.
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में जानकारी दी है कि भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा.
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा से चट्टानों के सैंपल्स को पृथ्वी पर लाना होगा.
यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है.
मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीटीआई को दिए एक वीडियो इंटरव्यू में बताया कि चंद्रयान-4 मिशन के तहत भारत के भारी लिफ्ट LVM-3 रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा.
इस रॉकेट के जरिए मिशन के पांच महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और इनको सही तरीके से ऑर्बिट में असंबेल किया जाएगा.
चंद्रयान-4 मिशन भारत के अंतरिक्ष अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण है.