राखी क्यों मनाते हैं? जानिए इस धागे में छुपा गहरा राज!
रक्षा बंधन के पर्व में बहनें, भाइयों को राखी बांधती हैं, रक्षा बंधन, भाई-बहनों के बीच अटूट प्यार को दर्शाने के लिए मनाया जाता है.
यह त्यौहार प्रतिवर्ष श्रावण मास (सावन माह) की पूर्णिमा तिथि (पूर्णिमा दिवस) पर पड़ता है. इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है और इस धागे के पीछे छुपा गहरा राज क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में.
बता दें कि असुरों के राजा बलि बहुत बलशाली और भगवान विष्णु के भक्त थे, उन्होंने तीनों लोक जीत लिए थे.
विष्णु जी वामन रूप में आए, बलि से तीन पग भूमि मांगी, दो पग में धरती-आकाश नाप लिया और तीसरे पग पर बलि ने सिर आगे कर दिया.
बलि को पाताल लोक का राजा बनाया गया, भगवान विष्णु बलि के द्वारपाल बने और पाताल लोक में रहने लगे.
लक्ष्मी जी चाहती थीं कि विष्णु जी वापस बैकुंठ आएं, तो उन्होंने एक योजना बनाई लक्ष्मी जी ब्राह्मण स्त्री बनकर बलि के पास पहुंचीं उन्होंने बलि को राखी बांधीऔर भाई बना लिया.
बलि ने कहा “अब तुम मेरी बहन हो, तुम्हारी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है.
और“अगर तुम मेरी बहन हो, तो विष्णु जी भी मेरे भाई हैं वे बैकुंठ वापस लौट सकते हैं।”
तभी से राखी सिर्फ खून का रिश्ता ही नहीं, दिल का बंधन भी मानी जाती है, भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का त्योहार है रक्षाबंधन