खतरनाक माने जाने वाले ये 5 कुत्ते! सही ट्रेनिंग मिले तो बन सकते हैं सबसे वफादार दोस्त

हर कुत्ता खतरनाक नहीं होता, उसका व्यवहार उसके पालन-पोषण और ट्रेनिंग पर निर्भर करता है.

कुछ नस्लों को उनके एग्रेसिव बिहेवियर के कारण 'खतरनाक' माना जाता है, लेकिन सही देखभाल उन्हें बेहतरीन साथी बना सकती है.

पिटबुल कई देशों में बैन है इसको सबसे आक्रामक नस्लों में गिना जाता है. इसे रखने के लिए सही ट्रेनिंग बेहद जरूरी है.

पिटबुल से जुड़े कई हमलों की रिपोर्ट सामने आई हैं, इसलिए इसे पालने से पहले सोच-समझकर फैसला लें.

रॉटवीलर, यह नस्ल ताकतवर और आक्रामक मानी जाती है, और इसके काटने की शक्ति बेहद ज्यादा होती है. इसको संभालने के लिए अनुभव और कड़ी ट्रेनिंग की जरूरत होती है.

जर्मन शेफर्ड, पुलिस डॉग के रूप में इस्तेमाल होने वाला यह कुत्ता बहुत शक्तिशाली और सतर्क होता है.

डोबर्मन पिंसर, अपने मालिक के प्रति वफादार, लेकिन अजनबियों के प्रति सतर्क और कभी-कभी आक्रामक होता है.

बुलमास्टिफ, बड़े आकार और ताकत के कारण यह गार्ड डॉग के रूप में लोकप्रिय है, लेकिन इसे अच्छे प्रशिक्षण की जरूरत होती है.

हर कुत्ता सही ट्रेनिंग और प्यार से सुरक्षित और वफादार साथी बन सकता है- बस जिम्मेदारी जरूरी है.