ये हैं यूरोप के 5 ऐसे किफायती देश, जहां कम बजट में परिवार के साथ बना सकते हैं घूमने का प्लान

यूरोपीय देशों को लोग हमेशा काफी महंगा मानते हैं जहां लग्जरी होटल, महंगे खाने और कीमती टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, इसलिए आम लोग वहां जाने का प्लान बनाने से भी कतराते हैं. 

हालांकि पेरिस, लंदन और ज्यूरिख जैसे शहर काफी महंगे हो सकते हैं लेकिन यूरोप में कई ऐसे किफायती देश भी हैं जहां समृद्ध संस्कृति, खूबसूरत नजारे और रोमांचक अनुभव आप ले सकते हैं. 

ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन से हैं वो 5 किफायती देश जहां आप सस्ते में अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं. 

रोमानिया यूरोप के सबसे किफायती देशों में से एक माना जाता है. रोमानिया एक छिपा हुआ खजाना है जहां शानदार किले, मध्यकालीन गांव और लुभावने नजारे हैं. यहां आप लोकल ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं. 

वहीं दूसरे नंबर पर अल्बानिया है यह देश यूरोप का एक ऐसा देश हैं जो अभी भी टूरिस्टों की भीड़ से बचा हुआ है. यह देश अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, पहाड़ों और ऐतिहासिक शहरों के लिए जाना जाता है. यहां खाने-पीने का खर्च बहुत कम है. 

इसके अलावा हंगरी में बुडापेस्ट, यात्रियों को कम खर्च में  शानदार सांस्कृतिक अनुभव देता है, आरामदायक थर्मल बाथ, सदियों पुरानी इमारतें और जोशीली नाइटलाइफ इसे बजट फ्रेंडली बैकपैकर्स के लिए शीर्ष पसंद बनाते हैं. 

बुल्गारिया यूरोप के किफायती डेस्टिनेशनों में से एक है. चाहे आप ब्लैक सी के तट पर धूप सेंक रहे हों या पहाड़ों में स्कीइंग कर रहे हों ये जगह शानदार अनुभव देती है. 

पोलैंड उन लोगों के लिए शानदार है जो इतिहास और किफायती यात्रा करना चाहते हैं वारसों और क्राको में खूबसूरत इमारतें और जीवंत सांस्कृतिक माहौल है. यहां आप 10-15 यूरो में अच्छा खाना खा सकते हैं.