ये हैं भारत के 8 भूतिया जगहें ,जहां जानें से लोगों को लगता है डर
आजकल भूत-प्रेत पर कम लोग यकीन करते हैं लेकिन कहा जाता है कि आत्माएं हमारे बीच होती हैं जो दिखाई नहीं देतीं पर एहसास दिलाती हैं.
आज हम आपको बताएंगे भारत की सबसे भूतिया जगह के बारे में जिसका नाम सुनते ही यहां के स्थानीय लोगों की रूह कांप जाती है.
लखनऊ का रेलवे क्वार्टर भूतिया माना जाता है कहानी है कि एक इंजीनियर ने आत्महत्या की इसलिए यहां आत्मा होने की बात कही जाती है.
राजस्थान का भानगढ़ किला जिसे भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है एक जादूगर के श्राप से यह खंडहर बन गया शाम को यहां जाना वर्जित है.
दिल्ली की अग्रसेन की बावली सबसे भूतिया जगह मानी जाती है स्थानीय लोग यहां अजीब आवाजें और चीजें महसूस करने का दावा करते हैं पर पुख्ता सबूत नहीं हैं.
गोरखपुर का कुसमी जंगल भूतिया कहानियों के लिए जाना जाता है दिन ढलने के बाद यहां आत्माएं होने और अजीब आवाजें सुनाई देने का मानना है.
मेरठ का जीपी ब्लॉक भारत का सबसे भूतिया जगह माना जाता है यहां लोगों ने एक महिला को घूमते देखा है प्रशासन ने अंदर जाने पर रोक लगाई है शाम को यहां जाना मना है.
कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी डरावने किस्सों के लिए मशहूर है यहां अदृश्य शक्ति के होने की बात कही जाती है जिससे गार्ड्स नाइट शिफ्ट करने से कतराते हैं पर सबूत नहीं हैं.
मुंबई की मुकेश मिल्स डरावने किस्सों के लिए मशहूर है यहां अभिनेत्री बिपाशा बसु समेत कई लोगों ने अजीब चीजें महसूस की हैं शाम को यहां जाना लोग डरते हैं.