ये हैं सेना पर सर्वाधिक खर्च करने वाले 5 देश, जानें भारत किस नंबर पर

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, 2023 में वैश्विक रक्षा व्यय 2.44 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड है.

यह आंकड़ा 2022 की तुलना में करीब 6.8% अधिक है, और यह वृद्धि रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-गाजा संघर्ष, और आर्मेनिया-अजरबैजान तनाव के कारण हुई.

आइए, जानते हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में.

5. सऊदी अरब: सऊदी अरब मध्य पूर्व का सबसे शक्तिशाली देश है, जिसकी सीमा में अरब प्रायद्वीप की अधिकांश भूमि और संपदा आती है. 2023 में इस देश का रक्षा व्यय 75.8 बिलियन डॉलर रहा.

4. भारत: भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश है. 2023 में भारत की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर रही और उसका रक्षा व्यय 83.57 बिलियन डॉलर था.

3. रूस: रूस दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है. 2023 में रूस की जीडीपी 1.86 ट्रिलियन डॉलर और उसका रक्षा व्यय 109.45 बिलियन डॉलर था.

2. चीन: चीन दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है. 2023 में चीन की जीडीपी 17.7 ट्रिलियन डॉलर थी और उसका रक्षा व्यय 296.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

1. अमेरिका: अमेरिका 2023 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना रहा. उस वर्ष अमेरिका की जीडीपी 27 ट्रिलियन डॉलर थी और रक्षा व्यय 916 बिलियन डॉलर था, जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है.