नवरात्रि में इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए भंडारा, वरना ला सकता है बुरा दिन

शारदीय नवरात्रि का आज सातवा दिन हैं ऐसे में आज मां भगवती के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है.

इस दौरान माता रानी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. कन्या पूजन भी किया जाता है और हवन आदि का भी महत्व शास्त्रों में वर्णित है. 

लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि सनातम धर्म में पूजा और भक्ति के बाद भगवान को भोग लगाने के लिए भंडारे या लंगर का आयोजन किया जाता है.

यह परंपरा सदियों से चली आ रही है क्योंकि इसमें सभी लोगों का समान रूप से भोजन खिलाया जाता है जो समानता का प्रतीक होता है. 

यह परंपरा न केवल सामाजिक भावों को बढ़ावा देती है बल्कि यह गरीबों और जरूरतमंदो की भी मदद करती है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं यह प्रसाद हर किसी को नहीं खाना चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भंडारा या लंगर खाना शुभ होता है और किन लोगों के लिए अशुभ होता है. 

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भंडारा उन लोगों के लिए होता है जो गरीब, असहाय और जरूरतमंद होते हैं. इसके अलावा तीर्थ यात्री और साधु-संत भी भंडारा खा सकते हैं.

लेकिन जो लोग धनवान और संपन्न होते हैं उन्हें भंडारा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे उनकी उन्नति में बाधा आ सकती है. 

शास्त्रों के अनुसार, अगर कोई संपन्न व्यक्ति भंडारे का खाना खाते हैं तो वह उन गरीबों के हक का निवाला छीनता है और ऐसा करने से उनके घर मे सुख-शांति खत्म हो जाती है.