ये है दुनिया का सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेस, जहां जाना नहीं है आसान

अंटार्कटिका महाद्वीप धरती पर एकमात्र ऐसी जगह है, जहां छह महीने तक दिन और छह महीने तक रात रहती है

दरअसल, यहां सिर्फ दो मौसम होते हैं, एक सर्दियों का मौसम और दूसरा गर्मी का मौसम

गर्मियों में यहां लगातार छह महीने तक उजाला ही उजाला रहता है और सर्दियों में छह महीने तक अंधेरा रहता है

अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी का नाम विंसन पर्वत माला है जिसे विंसन मैसिफ भी कहा जाता है. यह करीब 4,892 मीटर ऊंची चोटी है

आपको जानकर हैरानी होगी कि पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा इस पर्वत की चोटी पर भारतीय ध्वज भी फहरा चुकी हैं. यह आकर्षक चोटी पर्वतारोहियों को खूब लुभाती है

अंटार्कटिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित अंटार्कटिका प्रायद्वीप देखने लायक सबसे अच्छी जगहों में से एक है. इस जगह को 'बर्फ के जंगलों का घर' भी कहा जाता है

यहां की पर्वत चोटियां और विशाल ग्लेशियर मन को मोह लेते हैं. आपको यहां बड़ी संख्या में पेंगुइन देखने को मिल सकते हैं

अंटार्कटिका में देखने लायक खूबसूरत जगहों में दक्षिण शेटलैंड द्वीप भी शामिल है

पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ यह द्वीप अंटार्कटिक प्रायद्वीप से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, जहां मौजूद अनुसंधान केंद्रों में शोध करने के लिए अलग-अलग देशों से शोधकर्ता आते हैं

अंटार्कटिका में और भी कई देखने लायक जगहें हैं, जिनमें ड्रेक पैसेज, फॉकलैंड आइलैंड, दक्षिण जॉर्जिया (आल्प्स इन द मिड ओशन) शामिल हैं

यहां की यात्रा करना एक साहसिक कार्य है, जो हर किसी के लिए संभव नहीं है. घूमने के लिहाज से यहां बहुत कम ही संख्या में लोग आते हैं