ये हैं दुनिया की सबसे अनोखी मछली, जो गोली से भी तेज निकालती है आवाज  

दुनियाभर में ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जिनकी एक नहीं बल्कि कई प्रजातियां पाई जाती हैं.

जिस तरह सांप और बिच्छुओं की कई प्रजातियां होती हैं, उसी तरह मछलियों की भी सैकड़ों प्रजातियां दुनियाभर के समुद्रों और नदियों में पाई जाती हैं.

पर क्या आपने कभी किसी मछली को चीखते-चिल्लाते देखा या सुना है?

नहीं ना, पर आज हम आपको एक मछली के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतनी तेज आवाज निकालती है कि सुनकर आप डर ही जाएंगे. इस मछली का नाम डैनियोनेला सेरेब्रम है.

यह एक एक पारभासी मछली है, जो साइज में बेहद ही छोटी होती है, महज 12 मिलीमीटर की यानी एक नाखून के बराबर.

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह 140 डीबी से अधिक तेज आवाज निकाल सकती है.

इस मछली की पहचान मूल रूप से 1980 के दशक में की गई थी.

लेकिन इस प्रजाति को आधिकारिक तौर पर 2021 में तब मान्यता दी गई जब वैज्ञानिकों ने इसके और डैनियोनेला ट्रांसलूसिडा के बीच सूक्ष्म शारीरिक अंतर की खोज की.

मछलियों की ये दोनों ही प्रजातियां इतनी छोटी और समान हैं कि उनके बीच के अंतर को सिर्फ एक माइक्रोस्कोप से ही पहचाना जा सकता है.