इस शख्स ने 24 घंटे के अंदर बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे सुनकर चौंक जाएंगे आप

आमतौर पर लोग हफ्ते में 1 या 2 बार किसी फास्ट फूड के रेस्टोरेंट जाते हैं और वहां पर नूडल-बर्गर जैसे कई फास्ट फूड का मजा लेते हैं. 

मगर नाइजीरिया के एक शख्स ने तो हद ही कर दी! उसने 1 दिन में ही 150 फास्ट फूड रेस्टोरेंट में खाना खाया. 

भागते-भागते खाना खाकर उसने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार 22 साल के कंटेंट क्रिएटर और फूड कंसल्टेंट मुनाचिम्सो ब्रियान न्वाना ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा फास्ट फूड रेस्टोरेंट जाकर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है. 

इससे पहले ये रिकॉर्ड अमेरिकन यूट्यूबर एरेक के नाम था जो 24 घंटे में 100 रेस्टोरेंट गए थे.

ब्रियान ने अपना ये रिकॉर्ड नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में बनाया है.

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में कई रेस्टोरेंट और ढेरों पब्लिक ट्रांसपोर्ट हैं, इस वजह से अबूजा में इस रिकॉर्ड को अंजाम देना ज्यादा मुश्किल था क्योंकि वहां इतनी सुविधाएं नहीं थीं. 

इस रिकॉर्ड को बनाने में किसी भी तरह के प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा की. उन्होंने रिहायशी इलाके ग्वारिनपा के चिकन रिपब्लिक से अपनी यात्रा शुरू की. 

वहां से होते हुए वो शहर के बीच में मौजूद फास्ट फूड चेन किलिमंजारो तक गए जहां पर उन्होंने यात्रा को समाप्त किया.