Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन पर बन रहा ये खास संयोग, जानें कब और कितने बजे बांधें राखी

रक्षाबंधन हर साल श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है. यह दिन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है और सुरक्षा का वचन दिलाता है.

इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और मंगलकामनाएं करेंगी.

इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे पूरा दिन राखी बांधने के लिए उपयुक्त माना जा रहा है.

राखी बांधने का मुख्य मुहूर्त सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा. कुल मिलाकर 7 घंटे 49 मिनट तक राखी बांध सकते हैं. 

इसके अलावा पहला ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22  से लेकर 5:02 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 से लेकर 12:53 बजे तक ये समय भी बहुत शुभ माने गए हैं.

9 अगस्त को राहु काल सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक रहेगा. इस दौरान राखी बांधना टालें, क्योंकि यह समय अशुभ माना जाता है. इसके अलावा सौभाग्य योग सुबह 4:08 बजे से शुरू होकर अगले दिन 2:15 बजे तक रहेगा. 

सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 2:23 बजे से शुरू होगा. यह योग रक्षाबंधन को और भी फलदायक बनाता है.

इस बार का रक्षाबंधन पूरे दिन राखी बांधने योग्य है. राहु काल को छोड़कर आप किसी भी समय शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकते है. 

रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते की खुशी मनाने का दिन है. शुभ मुहूर्त में राखी बांधें और इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाएं.