कौन से 3 पाकिस्तान लीडरों ने भारत को धमकाया?

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में भारत के खिलाफ बयानबाजी बढ़ गई है.

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर मंगलवार के इस्लामाबाद से धमकी दी.

शरीफ ने कहा कि दुश्मन एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता. आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे तो पाकिस्तान सबक सिखाएगा जो जिंदगीभर नहीं भूलेंगे.

पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने मोदी सरकार को टारगेट करते हुए युद्ध की धमकी दी थी. 

सोमवार को उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि को निलंबित रखा गया तो पाकिस्तान के पास जंग के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता है. हम 6 नदी वापस लेने में सक्षम हैं.

सेना प्रमुख असीम मुनीर कुछ दिन पहले अमेरिका पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने जमकर गीदड़भवकी की थी.

अमेरिका में सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कहा कि अगर भारत सिंधु का पानी रोकने के लिए बांध बनाता है तो पाकिस्तान 10 मिसाइलों से इसे गिरा देगा.

हालांकि, हर बार भारत ने बयानों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयानों में भारत का रुख साफ किया है.

इसके अलावा भारत के भीतर सियासी दल और इस मामले में एक सुर में पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं.