गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले 5 सुपरफूड
गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन और पोषण को मां से बच्चे तक पहुंचाने का काम करता है.
हीमोग्लोबिन की कमी अनदेखा करना प्रसव के दौरान जटिलताओं का कारण बन सकता है.
पालक, मेथी और सरसों को डाइट का हिस्सा बनाएं. ये आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं.
चुकंदर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. अनार, सेब और आंवला भी बेहतर हैं.
खजूर, किशमिश और अंजीर को रात में भिगोकर सुबह खाएं. इनमें खून की कमी पूरी होगी.
काले तिल और गुड़ का सेवन भी गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी है. यह थकान को भी दूर करता है.
आयरन शरीर में तभी पचता है जब साथ में विटामिन C हो. इसलिए नींबू, संतरा या आंवला जरूर खाएं.
खाने के तुरंत बाद चाय और कॉफी न पिएं, क्योंकि ये आयरन के असर को खत्म कर देते हैं.
डॉक्टर द्वारा दी गई आयरन और फोलिक एसिड की दवा नियमित लें.
पूरी नींद लेने से शरीर नई रक्त कोशिकाएं बनाता है. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है.
हल्की सैर और प्राणायाम ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाते हैं. इससे फायदा होता है.
गर्भावस्था में कोई भी उपाय या डाइट में बदलाव करने से पहले गाइनेकोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें.