लोकेशन बदलें कमजोर नेटवर्क आने पर सबसे पहला कदम यह होना चाहिए कि आप अपनी लोकेशन बदलें. अगर आप बेसमेंट, लिफ्ट या मोटी दीवारों वाली बिल्डिंग में हैं. तो वहां नेटवर्क सिग्नल कमजोर हो सकता है.
फोन को रीस्टार्ट करें फोन को एक बार स्विच ऑफ कर के दोबारा ऑन करना भी नेटवर्क सुधारने में मददगार हो सकता है. इससे नेटवर्क सिग्नल दोबारा कनेक्ट होता है और सॉफ्टवेयर से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं.
SIM कार्ड करें चेक अगर नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, तो SIM कार्ड को निकालकर दोबारा सही तरीके से लगाएं. पुराना या डैमेज SIM कार्ड भी नेटवर्क में रुकावट पैदा कर सकता है. जरूरत पड़ने पर SIM को बदलवाने पर भी विचार करें.