कौन हैं भारत के टॉप-10 मुख्यमंत्री?
सर्वे एजेंसी सी वोटर के ताजा आंकड़े जारी कर भारोसे के आधार पर टॉप मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की है.
योगी आदित्यनाथ देश में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मुख्यमंत्री हैं. उन्हें 36 फीसदी लोगों ने पसंद किया है.
दूसरा नंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आता है. उन्हें 13% लोगों पसंद किया है.
तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आते हैं. उनको 7% लोगों ने चुना है.
चौथे नंबर पर चुनावी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं. उनको 4.3 प्रतिशत लोगों ने सराहा है.
पांचवा नंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का है. उनको 3.8 प्रतिशत लोगों ने प्राथमिकता में रखा है.
छठवां नंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मिला है. वह 3 प्रतिशत लोगों में लोकप्रिय नेता हैं.
सातवें स्थान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं. उनको 2.8 प्रतिशत लोगों ने लोकप्रिय नेता स्वीकार किया है.
आठवां नंबर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का है. उन्हें 2.7% लोगों ने सराहा है.
नौवें नंबर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं.
वहीं देशभर में दसवां स्थान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिला है.
सर्वे एजेंसी सी वोटर लोगों के बीच सर्वे कर इस तरह के आंकड़े पेश करती रहती है.