100% शुद्ध हवा! दिवाली के प्रदूषण से घर को बचाएंगे ये 5'Air Purifier' पौधे
दिवाली का त्योहार आने वाला है! इस दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण से सेहत को काफी नुकसान होता है.
प्रदूषण को घर के दरवाज़े से दूर रखने के लिए एयर प्यूरीफायर पौधे लगाना बेहतरीन तरीका है.
स्नेक प्लांट घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने में बहुत असरदार है. इसे ज़्यादा धूप की ज़रूरत नहीं होती है और यह घर को खूबसूरत बनाता है.
मनी प्लांट न केवल घर के लिए शुभ माना जाता है, बल्कि यह प्रदूषण दूर करने और घर की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है.
मॉन्सटेरा का पौधा दिखने में बेहद यूनिक और खूबसूरत होता है. इसे घर पर लगाने से प्रदूषण हमेशा के लिए दूर रखा जा सकता है.
रबर प्लांट एक शानदार इंडोर प्लांट है. इसे भी ज़्यादा धूप की आवश्यकता नहीं होती है और यह हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है.
पीस लिली का पौधा अपनी खूबसूरत सफेद फूलों के लिए जाना जाता है. यह घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ प्रदूषण दूर करने में भी कारगर है.
ये सभी पौधे न केवल आपके घर की हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि एक शानदार सजावट के तौर पर भी काम करते हैं.
इन पौधों को लगाकर आप दिवाली पर और उसके बाद भी शुद्ध और ताज़ी हवा में सांस ले सकते हैं.