क्या 30 की उम्र पार करते ही आप थकान, चिड़चिड़ापन और भूलने की आदत शिकार हो रहे हैं?

आयुर्वेद इसे 'प्रज्ञापराध' कहता है. यानी बुद्धि और शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज करना.

इस समस्या से बचने के लिए आयुर्वेद के 5 उपायों पर काम किया जा सकता है.

गहरी नींद में दिमाग टॉक्सिन्स को साफ करता है. समय पर सोना दिमाग को सुरक्षित महसूस कराता है.

भारी जिम जरूरी नहीं, रोज टहलना या योग करना ही दिमाग को जवान रखने और नई नर्व सेल्स बनाने के लिए काफी है.

विज्ञान के अनुसार, चीनी और पैकेट वाला खाना दिमाग में सूजन बढ़ाता है, जिससे याददाश्त कमजोर होती है.

30 के बाद दिमाग को प्रोटीन, घी, मेवे और पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. दिमागी ताकत देती हैं.

स्क्रीन से सुस्त हो जाएगा. इसलिए कुछ नया पढ़ें या सीखें. इससे नसों के बीच नए रास्ते बनते हैं.

लगातार तनाव नींद और याददाश्त बिगाड़ता है. आयुर्वेद इसे वात दोष का असंतुलन मानता है.

तनाव को खत्म करना नहीं, बल्कि उसे धीरे-धीरे पचाना ही दिमाग की असली सेहत है.

इन 5 आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और बढ़ती उम्र में भी दिमाग को तेज रखें.