India Navy Day 2025: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में कौन से नंबर पर है भारतीय नौसना?

नौसेना किसी भी देश की सैन्य शक्ति का अहम हिस्सा होती है. यह ना केवल समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर देश की रणनीतिक पकड़ को भी मजबूत बनाती है

अमेरिका की नौसेना इस सूची में सबसे आगे है. इसके पास 11 विमानवाहक पोत, 68 पनडुब्बियां, 290 से अधिक युद्धपोत, और 3 लाख से ज्यादा सक्रिय नौसैनिक हैं

चीन की नौसेना तेजी से उभरती शक्ति है. 700 से ज्यादा जहाजों, 300,000 नौसैनिकों और 2 चालू विमानवाहक पोतों के साथ यह दूसरे स्थान पर है. इसके पास आधुनिक टाइप 055 डिस्ट्रॉयर और हाइपरसोनिक मिसाइलें भी हैं

ब्रिटेन और जापान की नौसेनाएं चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. ब्रिटेन के पास दो क्वीन एलिजाबेथ क्लास विमानवाहक और आधुनिक फ्रिगेट्स हैं. जापान के पास 36 डेस्ट्रॉयर, 20 पनडुब्बियां और चार हेलीकॉप्टर वाहक हैं

भारत छठे स्थान पर है और दक्षिण एशिया में सबसे ताकतवर नौसेना के रूप में उभरता है. इसके पास 2 विमानवाहक पोत, 16 पनडुब्बियां, 140 से अधिक युद्धपोत और 67,000 नौसैनिक हैं

स्वदेशी जहाज निर्माण और रूस से सहयोग इसे और मजबूत बनाते हैं

पाकिस्तान की नौसेना टॉप 10 में नहीं है और यह 15वें से 20वें स्थान पर मानी जाती है. इसके पास 5 पनडुब्बियां और 10 फ्रिगेट्स हैं

1971 के युद्ध में भारत ने अपनी नौसेना की ताकत दिखाते हुए पाकिस्तानी गाजी पनडुब्बी को नष्ट किया था