क्या एक जलती हुई मोमबत्ती बढ़ा सकती है आपकी मानसिक शक्ति?

त्राटक, एक सरल लेकिन शक्तिशाली योगिक अभ्यास है जो केवल ध्यान नहीं, आत्म-ज्ञान की ओर एक यात्रा है.

इस प्राचीन योगिक ध्यान तकनीक का उल्लेख हठयोग प्रदीपिका जैसे प्राचीन योग ग्रंथों में मिलता है. त्राटक क्रिया करने के लिए बिना पलक झपकाए किसी एक बिंदु, को देखा जाता है.

आमतौर पर जलती मोमबत्ती, पर नज़र लगाई जाती है. मोमबत्ती की लौ स्थिर होती है, जो ध्यान केंद्रित करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है.

त्राटक क्रिया करने के कई लाभ हैं. जैसे कि मानसिक शांति और स्पष्टता. इससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है.

यह आँखों और दिमाग दोनों का व्यायाम है. यह नेत्रों की शक्ति भी बढ़ाता है.

इस मस्तिष्क की व्यायाम विधि से ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है. जिन्हें नींद आने में तकलीफ होती है उनके लिए यह एक राम बाण है.

त्राटक क्रिया कोई भी आसानी से कर सकता है. आप युवा हों या बुज़ुर्ग, छात्र हों या प्रोफेशनल त्राटक सभी के लिए सुरक्षित और सरल है.

त्राटक करना के लिए एक शांत कमरे में बैठें. एक जलती मोमबत्ती को आँखों की सीध में रखें, और बिना पलक झपकाए लौ को देखें. 

त्राटक करते समय लौ की स्थिरता पर ध्यान दें, और भटकते विचारों को शांति से जाने दें. जब आंखें भारी हो जाएं, आंखें बंद करें और मोमबत्ती की छवि को मानसिक रूप से देखें.

शुरुआत में 2-5 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं. सिर्फ 10 मिनट का अभ्यास आपकी मानसिक क्षमता और आंतरिक शांति को बढ़ा सकता है.

इस सरल, गहरी और प्रभावशाली साधना को ज़रूर अपनाए और अपने भीतर की रोशनी जगाएं.