Trending Quiz: इन सवालों के जवाब दें और अपनी जनरल नॉलेज को बढ़ाएं

1. किस देश का कानून सबसे कठिन माना जाता है?

सऊदी अरब को दुनिया का सबसे कठोर कानून वाला देश माना जाता है. यहां कानून बहुत सख्त हैं और छोटी-मोटी गलतियों के लिए भी सज़ा-ए-मौत हो सकती है.

2. किस देश में प्लास्टिक के नोट चलते हैं?

साल 1988 में प्लास्टिक के नोटों की शुरुआत करने वाला पहला देश ऑस्ट्रेलिया था. प्लास्टिक नोटों का उपयोग अब कनाडा, फिजी, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रोमानिया और वियतनाम जैसे 20 से अधिक देशों में किया जाता है.

3. किस देश के लोग भारत में नहीं घूम सकते हैं?

उत्तर कोरिया के लोग भारत में नहीं आ सकते. भारत सरकार ने उत्तर कोरिया के लोगों पर भारत में आने पर बैन लगाया है. उत्तर कोरिया को दुनिया का सबसे आतंकी देश माना जाता है.

4. जहांगीर को कहां दफनाया गया था?

लाहौर में शाहदरा नगर में रावी नदी के निकट स्थित जहांगीर मकबरा मुगल सम्राट जहांगीर को समर्पित है. इसे जहांगीर की मृत्‍यु के बाद उसकी पत्नी नूरजहां ने बनवाया था.

5. सेब के कितने बीज खाने से इंसान की मौत हो सकती है?

सेब के बीज इंसान के लिए हानिकारक हैं लेकिन ये तब नुकसान पहुंचाते हैं जब कोई गलती से इनका अधिक मात्रा में सेवन कर लें. सेब के बीजों में एमिग्डलिन नाम का एक कंपाउंड होता है जो विषैला होता है.

6. गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने पर जेल हो सकती है?

गूगल पर कुछ चीजों को सर्च करना आपको कानूनी परेशानियों में डाल सकता है जैसे बम बनाने के तरीके सर्च करना, बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी सर्च करना और देखना, हैकिंग से जुड़े ट्यूटोरियल्स या सॉफ्टवेयर सर्च करना भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.