Trending Quiz: कौन सी नदी दुनिया के 11 देशों का सफर करती है?

दुनिया में एक नदी ऐसी भी है जो एक दो नहीं बल्कि साढ़े छह ​हजार से भी ज्यादा किमी का रास्ता सफर करती है, और खास बात यह है कि यह नदी 11 देशों को छूती है.

यह नदी पूर्वोत्तर अफ्रीका के लाखों लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो पीने, सिंचाई, मछली पकड़ने के साथ-साथ हाइड्रो-इलेक्ट्रिसिटी के लिए भी जल उपलब्ध कराती है.

दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है. नील नदी की लंबाई 6690 किलोमीटर यानी 4,130 माइल है.

इस नदी का उद्गम पूर्वी अफ्रीका के एक देश Burundi से होता है और मिस्र यानी Egypt में जाकर खत्म होती है.

नील नदी 11 अफ्रीकी देशों से होकर गुजरती है, जिनमें बुरुंडी, रवांडा, तंजानिया, युगांडा, केन्या, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया, इरिट्रिया, दक्षिण सूडान, सूडान और मिस्र शामिल हैं.

नील नदी का उपयोग फसलों, पशुओं, कपड़ों और आभूषणों जैसे सामानों के परिवहन के लिए किया जाता था, साथ ही पिरामिडों के लिए चूना पत्थर के ब्लॉक जैसी निर्माण सामग्री के लिए भी इसका उपयोग किया जाता था.