पौधों के लिए वरदान है रसोई की हल्दी, जानें 5 जादूई फायदे
आपकी रसोई में मौजूद हल्दी सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि घर के पेड़-पौधों को हरा-भरा रखने के लिए भी बेहतरीन औषधि है
हल्दी में मौजूद 'करक्यूमिन' तत्व एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो मिट्टी के कीड़ों को खत्म करता है.
गमले में ज्यादा पानी से जड़ों में फंगस लग जाती है. हल्दी इस फंगल इंफेक्शन को रोककर जड़ों के लिए सुरक्षा कवच बनाती है.
पौधों की छंटाई या टहनी टूटने पर कटे भाग पर हल्दी लगाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया और इंफेक्शन अंदर नहीं पहुंचते.
हल्दी की तेज गंध से गमले में घर बनाने वाली लाल-काली चींटियां और दीमक तुरंत गमला छोड़कर भाग जाते हैं.
गमले में हल्दी डालने के लिए सबसे पहले किसी खुरपी या चम्मच से ऊपर की 1-2 इंच मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें.
छोटे गमले में आधा चम्मच और बड़े गमले में एक चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर मिट्टी के चारों तरफ छिड़कें.
हल्दी को ऊपरी मिट्टी में अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा पानी डालें, ताकि यह घुलकर जड़ों तक पहुँच सके.
हल्दी का ज्यादा इस्तेमाल मिट्टी का संतुलन बिगाड़ सकता है, इसलिए गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार महीने में केवल एक बार ही इसका उपयोग करें.