वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, कुछ घंटों में पूरी तरह भरी टिकट बुकिंग 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया था

टिकट बुकिंग खुलते ही कुछ ही घंटों में सभी सीटें भर गईं.  

रेल मंत्रालय के अनुसार, जनता ने इस नई सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया.  

ट्रेन 22 जनवरी को कामाख्या से और 23 जनवरी को हावड़ा से अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी.  

19 जनवरी सुबह 8 बजे शुरू हुई बुकिंग 24 घंटे से भी कम समय में पूरी तरह खत्म हो गई.  

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक रात्रिकालीन यात्रा का अनुभव देगी.  

कामाख्या-हावड़ा ट्रेन से दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और यात्रा समय में सुधार होगा.  

रेलवे ने कहा कि इस ट्रेन की सफलता यात्रियों की प्रीमियम सेवाओं के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है.  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की.  

इनमें कामाख्या-रोहतक, हावड़ा-आनंद विहार, बेंगलुरु-अलीपुरद्वार, अलीपुरद्वार-मुंबई और गोमती नगर-डिब्रूगढ़ शामिल हैं.