आंखों में सूखापन या खुजली? विटामिन A है इलाज; जानिए स्रोत

जिसमें विटामिन A प्रमुख आंखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अनिवार्य है.

आंखों की रोशनी प्रभावित होना शरीर में विटामिन A की कमी के बड़े लक्षण हैं.

इसकी कमी से आंखों में सूखापन, खुजली और दृष्टि कमजोर होने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं.

यह आंखों के कॉर्निया को नमी देता है और अंधेपन के खतरे को कम कर रोशनी बढ़ाता है.

विटामिन A नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है जिससे स्किन में अंदर से ग्लो आता है.

त्वचा ही नहीं, यह फेफड़े और आंत की अंदरूनी सतह को ठीक करता है.

यह एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है जो जुकाम, खांसी और बुखार से बचाता है.

विटामिन A के जरिए ही शरीर में हड्डियों का सही विकास होता है.

विटामिन A पाने के लिए शकरकंद, गाजर और पालक खाएं. ये सबसे अच्छे और सुलभ स्रोत हैं.

दूध, घी और मक्खन भी इसके स्रोत हैं. आप इसे भी खा सकते हैं.

अगर भोजन से पूर्ति न हो तो चिकित्सक से संपर्क करें. इसकी अधिकता भी नुकसानदेह हो सकती है.